Kanpur । जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने गोल्डी मसाले इलेवन को आठ विकेट से पराजित किया, जीत के साथ ही सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने फाइनल में प्रवेश किया।

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान-ए पर खेले गए मुकाबले में गोल्डी मसाले इलेवन ने 25 ओवर में चार विकेट पर 143 रन बनाए। टीम से रितेश सिंह ने 49 रन, आर्यन यादव ने 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में देवांश, माधव और आदित्य यादव ने एक-एक विकेट झटका। जवाब में सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन की टीम ने 19 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर मैच जीता।
जीत में आदित्य यादव ने 48 रन, अभय प्रताप ने 40 रन व कृष्णा यादव ने नाबाद 37 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में रौनक ने दो विकेट अपने नाम किए। गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आदित्य यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


