Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व वाईएमसीसी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित
मुक्तामालवीय स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें रोवर्स क्लब ने वाईएमसीसी को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में वाईएमसीसी ने 25 ओवर सातबविकेट पर 134 रन बनाए। टीम की ओर से निगम कुमार ने 41 रन, आयुष ने 28 व उत्कर्ष तिवारी ने 22 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में रोहित सिंह यादव ने दो, नूरैन अली व
अनमोल पांडे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
जवाब में रोवर्स क्लब 22 ओवर में चार विकेट
पर 135 रन बनाकर मैच जीता। जीत में आदेश कुमार ने 57 रन, आयुष ने 44 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में तुषार पाल ने तीन, वीर ने एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब आदेश कुमार को दिया गया। यह जानकारी आयोजन सचिव मनीष मालवीय ने दी।


