Friday, December 12, 2025
HomeखेलKanpur : आदर्श सिंह ने लिखा इतिहास, यूपी ने लगाया सेमीफाइनल में...

Kanpur : आदर्श सिंह ने लिखा इतिहास, यूपी ने लगाया सेमीफाइनल में छलांग

Kanpur । शहर के युवा धाकड़ बल्लेबाज आदर्श सिंह ने बीसीसीआई की अंडर-23 स्टेट वनडे ट्रॉफी में मंगलवार को मुंबई के खिलाफ खेले गये क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नाबाद 223 रनों की धुआदार पारी खेलकर उत्तर प्रदेश को 77 रनों की जीत दिलाते हुए सेमीफाइनल का टिकट दिलाया।

आदर्श ने दोहरा शतक लगाकर अंडर-23 में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकार्ड समीर रिजवी के नाम दर्ज था। समीर ने पिछले सीजन विदर्भ के खिलाफ 202 रनों की पारी खेली थी।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में आदर्श की 138 गेंदों पर 18 छक्के व 14 चौकों की मदद से खेली गयी नाबाद दोहरे शतकीय पारी के दम पर उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 453 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आदर्श के अलावा उप्रकी तरफ से ओपनर स्वास्तिक चिकारा ने 75 और प्रशांतवीर ने नाबाद 61 रन बनाए। मुंबई से जैद पटनाकर और अर्थव भोसले ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम निर्धारित ओवरों में 376 रनों पर ढेर हो गयी। मुंबई से अयाज खान ने 54 गेंदों में 104 रनों की शतकीय पारी खेली वहीं हिमांशु सिंह ने 60, आयुष वर्तक और कप्तान प्रतीक यादव ने 44-44 रन बनाए। उप्र से प्रशांतवीर ने चार, अब्दुल रहमान, समीर रिजवी और स्वास्तिक चिकारा ने दो-दो विकेट लिए।

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...