Wednesday, May 13, 2026
HomeकानपुरKanpur : विजय हत्याकांड में एक्शन, गंगा बैराज के पास मुठभेड़ में...

Kanpur : विजय हत्याकांड में एक्शन, गंगा बैराज के पास मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार,देखे विडीयो

 

 

Kanpur।  फीलखाना में होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की हत्या के बाद शहर के व्यापारियों और परिजनों का गुस्सा मंगलवार को सड़कों पर दिखाई दिया। सिरकी मोहाल से निकाले गए कैंडल मार्च में लोगों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच देर रात पुलिस ने हत्या के आरोपी विशाल गुप्ता को गंगा बैराज के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

कैंडल मार्च सिरकी मोहाल से शुरू होकर नारियल बाजार, काली माता मंदिर, शिवाला बाजार होते हुए बड़ा चौराहा तक पहुंचा। व्यापारियों के हाथों में मोमबत्तियां थीं और लोग “विजय को इंसाफ दो” के नारे लगा रहे थे। परिजनों का आरोप था कि कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

उधर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिली कि विशाल गुप्ता बिठूर की ओर भाग रहा है। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह के मुताबिक पुलिस टीम ने गंगा बैराज के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और स्कूटी बरामद की है। घायल आरोपी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!