Kanpur। शहर के मुख्य घंटाघर चौराहे पर भीषण जाम के बीच पुलिस प्रशासन ने लापरवाही पर सख्त कदम उठाया। जब पुलिस कमिश्नर और जॉइंट पुलिस कमिश्नर खुद जाम में फंसे और हालात का निरीक्षण किया, तो पता चला कि संबंधित चौकी प्रभारी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय पुलिस चौकी में बैठे थे।
शहर के मुख्य चौराहा पर जाम की स्थिति से नाराज़ होकर जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस के टीआई रविंद्र सिंह के साथ चौकी प्रभारी सुतरखाना के सुमित कुमार और चौकी प्रभारी नयागंज के कामेश राज को लाइन हाजिर कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में जाम की समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन ड्यूटी के समय लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


