Wednesday, March 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : फिल्म के अंधेरे में हरकत, बाहर आया तो भीड़ ने...

Kanpur : फिल्म के अंधेरे में हरकत, बाहर आया तो भीड़ ने सिखाया सबक,देखे विडीयो

 

 

 

 

 

 

 

अंधेरे का फायदा उठाकर की अभद्र हरकतें, शो खत्म होने के बाद भी पीछा करने पर भड़के लोग, पिटाई का वीडियो वायरल

Kanpur। कानपुर-महानगर के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गुरुदेव पैलेस टॉकीज में फिल्म देखने आई एक युवती के साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है आरोपी ने न केवल हॉल के अंदर अंधेरे का फायदा उठाकर अभद्रता की, बल्कि बाहर निकलने पर भी युवती का पीछा करना जारी रखा इसके बाद आक्रोशित परिजनों और मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने पिता के साथ ‘गुरुदेव पैलेस’ में फिल्म का शो देखने पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि शो के दौरान पास में ही बैठे एक युवक ने हॉल में अंधेरे का लाभ उठाते हुए युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी युवती ने शुरू में इसे नजरांदाज करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी काफी देर तक अभद्र हरकतें करता रहा हद तब हो गई जब इंटरवल और शो खत्म होने के बाद भी युवक ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा और हॉल के बाहर भी दुर्व्यवहार किया युवक की लगातार बढ़ रही बदतमीजी को देख युवती के परिजनों का धैर्य जवाब दे गया।

उन्होंने मौके पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से आरोपी युवक को दबोच लिया। गुस्से में आए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी वायरल वीडियो में आरोपी युवक गिड़गिड़ाता हुआ और माफी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है वीडियो में युवक खुद को रायबरेली का निवासी बता रहा है और कह रहा है कि वह केवल फिल्म देखने के लिए कानपुर आया था सरे राह हुई इस पिटाई और आरोपी के कबूलनामे का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया, जो अब इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहा है

वीडियो में लोग आरोपी को पुलिस के हवाले करने की बात कहते भी सुने जा रहे हैं इस पूरे प्रकरण पर रावतपुर थाना पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी संज्ञान में आई है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है हालांकि, अभी तक पीड़िता या उसके परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि जैसे ही लिखित तहरीर प्राप्त होगी, तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएंगी

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...