Friday, June 26, 2026
HomeखेलKanpur : आचिंत्य और फरहान की दमदार पारियों से हाजी इरशाद इलेवन...

Kanpur : आचिंत्य और फरहान की दमदार पारियों से हाजी इरशाद इलेवन बनी महात्मा कप चैंपियन

Kanpur। महात्मा कप सीजन-2 में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला हाजी इरशाद इलेवन और राज वर्मा इलेवन के बीच खेला गया। इसमें हाजी इरशाद इलेवन की टीम ने राज वर्मा इलेवन को 85 रन से हराकर ​खिताब अपने नाम किया।

जाजमऊ ​स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हाजी इरशाद इलेवन की टीम ने 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। टीम से आचिंत्य पांडे ने 52 रन, फरहान खान ने नाबाद 53 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में विशेष गुप्ता ने दो को आउट किया।

जवाब में राज वर्मा इलेवन की टीम की पूरी टीम 18.5 ओवर में 93 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से श्रेयश ने 25 रन, समर्थ निषाद व अरनव ने 15-15 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत न दिला सके, तो गेंदबाजी में आचिंत्य पांडे ने चार, गौ​शिक सिंह ने तीन को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच आचिंत्य पांडे को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...