Friday, February 27, 2026
HomeकानपुरKanpur : महिला सिपाही से लूट का आरोपी सरेंडर, वारदात स्थल पर...

Kanpur : महिला सिपाही से लूट का आरोपी सरेंडर, वारदात स्थल पर पुलिस ने निकाला जुलूस

Kanpur ।  महिला सिपाही से लूट की घटना में वांछित चल रहा आरोपी शयान मिर्जा बुधवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर गया। सरेंडर के बाद पुलिस आरोपी को पी रोड स्थित वारदात स्थल पर ले गई, जहां से करीब एक किलोमीटर तक उसका जुलूस निकाला गया। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगता रहा। जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

#kanpur

डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि इस लूट की घटना को शयान मिर्जा और उसके साथी मारुफ ने अंजाम दिया था। कंघी मोहाल निवासी मारुफ को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
उसके पकड़े जाने के बाद शयान मिर्जा फतेहपुर फरार हो गया था। पुलिस दबाव बढ़ने पर आरोपी परिजनों के साथ थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।
घटना 28 दिसंबर की सुबह की है। चमनगंज निवासी महिला सिपाही पिंकी पाल महिला थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय पी रोड पर पंचम पनीर के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में 10 हजार रुपये नकद, ब्लूटूथ डिवाइस और जरूरी दस्तावेज रखे थे। पीड़िता की तहरीर पर सीसामऊ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शराब के नशे में थे और पैसे खत्म होने पर लूट की नीयत से इलाके में घूम रहे थे। पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पहले मारुफ को गिरफ्तार किया, जिसके बाद शयान मिर्जा की तलाश तेज कर दी गई।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और लूट में प्रयुक्त वाहन समेत अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...