Sunday, February 22, 2026
HomeखेलKanpur : अभिषेक की पारी से कानपुर क्रिकेटर्स की जीत, ए​स्पिरिस और...

Kanpur : अभिषेक की पारी से कानपुर क्रिकेटर्स की जीत, ए​स्पिरिस और नाइस गोल्ड भी चमके

Kanpur । कानपुर सुपर प्रीमियर लीग के पहले मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने राइजिंग सुपर स्टार्स को रोमांचक मैच में दो रन से मात दी। दूसरे मैच में ए​स्पिरिस ने रॉयल फिनिशर्स को 53 रन से पराजित किया। तीसरे मैच में नाइस गोल्ड ने केएसके को 38 रन से हराया।
जाजमऊ ​स्थित एससीजी मैदान पर खेले गए पहले मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 221 रन बनाए। टीम से अ​​भिषेक ने 77 रन, अतुल वर्मा ने 41 व आशीष ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रंजीत ने चार, मयंक व आकाश ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में राइजिंग सुपर स्टार्स की पूरी टीम 25 ओवर में छह विकेट पर 219 रन ही बना सकी। टीम से रंजीत ने सर्वा​​धिक 58 रन व सार्थक ने 58 रन बनाए, तो गेंदबाजी में
‚ हिमांशु, आदित्य ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच अ​भिषेक को चुना गया। पनकी ​स्थित मनीष मल्होत्रा क्रिकेट मैदान पर दूसरे मैच में ए​स्पिरिस ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए।

टीम से अंकुश ने 64 रन व कर्मेंद्र पांडे ने 51 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में राहुल, रोहित, आरके बाजपेई ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में रॉयल फिनिशर्स की पूरी टीम 20.2 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। टीम से राहुल ने 36 रन व रोहित ने 21 रन बनाए, तो गेंदबाजी में काका ने तीन, कर्मेंद्र पांडे व अजय ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच कर्मेंद्र पांडे को चुना गया।

जेम्स मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में नाइस गोल्ड ने 25 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाए। टीम से शम्श जाफर ने 60 व अरशद ने 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नीरज ने दो को आउट किया। जवाब में केएसके की पूरी टीम 24.2 ओवर में 156 रन पर सिमट गई। इसमें फरहान ने सर्वा​धक 46 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमन व अरुण ने चार-चार विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच अमन को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...