Saturday, August 29, 2026
HomeखेलKanpur : अभिषेक एक मैच के लिए निलंबित, रिषभ और कुणाल पर...

Kanpur : अभिषेक एक मैच के लिए निलंबित, रिषभ और कुणाल पर भी लगा जुर्माना

काशी और नोएडा मैच के दौरान मैदान में आपस में भिड़ गये थे खिलाड़ी

Kanpur । यूपी टी-20 लीग के शुक्रवार को ग्रीन पार्क में खेले गये पहले मैच में आउट होने के बाद नोएडा के कुणाल त्यागी से भिड़ने पर काशी रुद्रास के बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है। यूपीसीए व यूपी लीग काउंसिल ने आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अभिषेक को एक मैच के लिए निलंबित करने के साथ ही मैच फीस में 40 प्रतिशत की कटौती की वहीं टीम के ही रिषभ राजपूत और नोएडा किंग्स के कुणाल त्यागी पर मैच फीस का 10-10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

अभिषेक गोस्वामी पर लेवल-3 के तहत क्लॉज 2.17 का उल्लंघन करने का आरोप है। उन पर मैच के दौरान दूसरे खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ धमकी या हमले के प्रयास का आरोप है। इसके चलते वह लीग के 29वें मैच में मेरठ मावेरिक्स के खिलाफ काशी रुद्रास की ओर से नहीं खेल सकेंगे।

इसके अलावा उन्हें लेवल-1 के क्लॉज 2.3 के तहत मैदान पर अश्लील भाषा के इस्तेमाल का भी दोषी पाया गया, जिसके लिए 40 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। रिषभ राजपूत पर आउट होने वाले बल्लेबाज के प्रति उकसाने वाली भाषा, कार्रवाई या इशारे के इस्तेमाल के मामले में 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। वहीं नोएडा किंग्स के कुणाल त्यागी पर अंपायर के निर्देश की अवहेलना करने के लिए 10 प्रतिशत मैच फीस काटी गई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...