Saturday, August 29, 2026
HomeखेलKanpur : आउट होने के बाद अभिषेक-कुनाल में नोकझोंक, अंपायर ने कराया...

Kanpur : आउट होने के बाद अभिषेक-कुनाल में नोकझोंक, अंपायर ने कराया मामला शांत

Kanpur । नोएडा सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अर्धशतक लगाने के बाद आउट हुए काशी रुद्रास के
अभिषेक और नोएडा के खिलाड़ी कुनाल के बीच मैदान पर जमकर नोकझोंक हो गई। अभिषेक का विकेट गिरने के बाद पवेलियन लौटते समय हुई एक टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बहस में बदल गया।
दरअसल, अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया था। पारी के 9.3 ओवर में के. सिद्धू की गेंद पर उनका विकेट गिरा। आउट होने के बाद अभिषेक पवेलियन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ कहा, जिस पर नोएडा सुपर किंग्स के कुनाल ने भी जवाब दे दिया। दोनों के बीच कुछ ही पलों में तीखी बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख मैदान पर मौजूद अंपायर और दोनों टीमों के साथी खिलाड़ियों ने तत्काल बीच-बचाव किया और दोनों खिलाड़ियों को अलग किया।

हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे पर टिप्पणियां करते नजर आए। स्थिति को देखते हुए अंपायर ने अभिषेक को सख्त हिदायत देते हुए मैदान से बाहर जाने के लिए कहा। वहीं नोएडा सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने कुनाल को भी समझाकर शांत कराया। खिलाड़ियों के अलग होने के बाद कुछ देर के लिए खेल प्रभावित रहा। स्थिति सामान्य होने पर अंपायर ने दोनों टीमों को दोबारा खेलने के निर्देश दिए और मुकाबला फिर शुरू हो गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...