Saturday, October 10, 2026
HomeकानपुरKanpur : आयुषी की प्रतिभा के रंग छाए, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Kanpur : आयुषी की प्रतिभा के रंग छाए, राज्यपाल ने किया सम्मानित

 

सीएसजेएमयू के दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में कल्याणपुर ब्लॉक के पांच गांवों की प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Kanpur । रंगों से कल्पनाओं को आकार देने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय ईश्वरीगंज कछार, कल्याणपुर की छात्रा आयुषी राजपूत ने अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि वह चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर सभी की वाहवाही बटोर ले गई। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में कल्याणपुर ब्लॉक के पांच गांवों के विद्यार्थियों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में आयुषी की कलाकृति निर्णायकों को सबसे अधिक पसंद आई।

#kanpur

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सामाजिक, पर्यावरण और सांस्कृतिक विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। इनमें आयुषी की रचनात्मक सोच और रंगों का संतुलित प्रयोग उसे बाकी प्रतिभागियों से अलग पहचान दिलाने में सफल रहा। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आयुषी को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं।उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ कला और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं निधि दीक्षित, साइना परवीन, करुणा और अंजली समेत सभी शिक्षकों ने आयुषी को बधाई दी। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और सहपाठियों ने भी तालियां बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...