Sunday, April 19, 2026
HomeखेलKanpur : आरव की घातक गेंदबाजी और कृष्णा की फिफ्टी से केसीसीसी...

Kanpur : आरव की घातक गेंदबाजी और कृष्णा की फिफ्टी से केसीसीसी विजयी

Kanpur । रोवर्स अंडर-12 क्रिकेट कप में रविवार को खेले गए मुकाबले में केसीसीसी एकादश ने नौ विकेट से ब्लू स्टार एकादश को पराजित किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू स्टार एकादश ने 24 ओवर में 10 विकेट पर 93 रन बनाए। सलामी जोड़ी मीत (1) और अथर्व (1) के बाद विराट (0) खाता भी नहीं खोल सके।

ब्लू स्टार की ओर से आर्यन (17) और नयन (18) की छोटी पारियों ने टीम को संभाला। गेंदबाजी में केसीसीसी एकादश के आरव ने तीन, प्रिंस और अयान ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में केसीसीसी एकादश ने 10.3 ओवर में लक्ष्य को एक विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाकर हासिल कर लिया। केसीसीसी के सलामी बल्लेबाज कृष्णा (50) और इमरान (32) ने टीम को शानदार जीत दिलाई। मैच में तीन विकेट लेकर आरव को मैन आफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!