Sunday, August 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : गड्ढों में तब्दील सड़कों के खिलाफ आप का प्रदर्शन

Kanpur : गड्ढों में तब्दील सड़कों के खिलाफ आप का प्रदर्शन

जर्जर सड़कों की मरम्मत न होने पर जताया रोष, अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग

Kanpur । शहर की जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों के विरोध में आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ ने रविवार को प्रदर्शन किया। काकादेव स्थित कुलवंती नर्सिंग होम के सामने सुबह 10 से 11 बजे तक हुए प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर के कई क्षेत्रों में सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और खतरनाक हो जाती है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।

कार्यक्रम नगर पूर्व प्रभारी आशुतोष सेगर, नगर पूर्व अध्यक्ष अनुज शुक्ला और प्रदेश विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। विधि प्रकोष्ठ के कानपुर नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि जनता काफी समय से खराब सड़कों की समस्या झेल रही है। संबंधित विभागों को समस्या का संज्ञान लेकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराना चाहिए।

इस दौरान देवेश शुक्ला, एडवोकेट अश्वनी कुमार, आशीष कुमार जैन, एडवोकेट अभिषेक शर्मा, विशाल अग्रवाल, राम बाबू, वसीम, एडवोकेट अजीत सोनकर और सरिता द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...