Monday, August 10, 2026
HomeकानपुरKanpur : बिठूर के घाटों पर आस्था का सैलाब, सुरक्षा को पुलिस...

Kanpur : बिठूर के घाटों पर आस्था का सैलाब, सुरक्षा को पुलिस मुस्तैद,देखे विडीयो

 

 

Kanpur।  सावन सोमवार पर बिठूर के घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। सोमवार को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी, एसीपी कल्याणपुर और एसडीएम सदर ने बिठूर क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

#kanpur

अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग और आवागमन की स्थिति देखी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी रखने को कहा गया।

सावन सोमवार के चलते बिठूर के घाटों और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने घाटों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीसीपी पश्चिम ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जाए। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...