Wednesday, April 22, 2026
HomeकानपुरKanpur : ग्वालटोली में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी का कहर, कमिश्नर बोले- रईसी...

Kanpur : ग्वालटोली में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी का कहर, कमिश्नर बोले- रईसी नहीं, कानून चलेगा

Kanpur । शहर के पॉश इलाके ग्वालटोली में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार से हुआ हादसा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। करोड़ों की लग्जरी कार जब सड़क पर बेलगाम दौड़ी, तो कुछ पल के लिए पूरा इलाका दहल उठा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानमाल की बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन लोगों में डर और आक्रोश जरूर देखने को मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि अचानक संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे जा टकराया। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही ग्वालटोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने साफ कहा कि शहर की सड़कों को रेस ट्रैक समझने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “चाहे कोई कितना भी अमीर क्यों न हो, कानून सबके लिए बराबर है। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर हादसे की वजह तलाश रही है। यह भी जांच की जा रही है कि चालक नशे में था या वाहन में कोई तकनीकी खराबी आई थी। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आए दिन तेज रफ्तार लग्जरी गाड़ियां सड़कों पर फर्राटा भरती हैं, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में रहती है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी सड़क को अपनी रईसी दिखाने का मंच न समझे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!