Friday, April 10, 2026
HomeकानपुरKanpur : किडनी कांड में तीन मुख्य फरार आरोपियों पर 25-25 हजार...

Kanpur : किडनी कांड में तीन मुख्य फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

अवैध किडनी खरीद-फरोख्त के चर्चित मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। रावतपुर क्षेत्र में सामने आए इस संगठित रैकेट के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास और तेज कर दिए हैं।

Kanpur । शहर के चर्चित किडनी कांड में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। थाना रावतपुर पुलिस ने गिरोह के तीन मुख्य सदस्य रोहित, अफजाल और मुदस्सर अली पर 25-25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है।

ये तीनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और रैकेट के संचालन में अहम भूमिका निभाने के आरोपी हैं।
डीसीपी पश्चिम की ओर से इनाम घोषित किए जाने के बाद पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और आरोपियों के करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है।

अब तक इस मामले में पुलिस कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह जरूरतमंद और भोले-भाले लोगों को लालच देकर अवैध तरीके से किडनी का सौदा करता था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों फरार आरोपी गिरफ्त में होंगे।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!