Wednesday, August 12, 2026
HomeकानपुरKanpur : तिरंगे के साथ सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक निकली...

Kanpur : तिरंगे के साथ सरसैया घाट से ग्रीन पार्क तक निकली यात्रा

 

 

हजारों लोग हुए शामिल, भारत माता की झांकी ने खींचा ध्यान

Kanpur । हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को सरसैया घाट से ग्रीन पार्क स्टेडियम तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोगों ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी, युवा, सुरक्षाबलों के जवान, एनसीसी कैडेट, स्काउट और शहरवासी शामिल हुए।

#kanpur

विद्यार्थियों और स्काउट के बैंड ने देशभक्ति की धुनें बजाईं। तिरंगे के साथ चलते लोगों का उत्साह देखते ही बना। यात्रा में विधायक सुरेंद्र मैथानी, सरोज कुरील, नीलिमा कटियार, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ अभिनव जे. जैन और प्रशिक्षु आईएएस संदीप कुमार भी शामिल रहे।

#kanpur
यात्रा में भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। छात्राओं ने भारत माता के साथ वैज्ञानिक, अधिवक्ता, पुलिसकर्मी और प्रशासक की भूमिका निभाई। झांकी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान लागू होने और विकसित भारत की ओर बढ़ते देश की तस्वीर दिखाई गई।

#kanpur

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की।ग्रीन पार्क पहुंचने पर वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। तिरंगा थीम पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...