Tuesday, August 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : जीआईसी में 4.92 करोड़ से सजेगा खेलों का नया ठिकाना,देखे...

Kanpur : जीआईसी में 4.92 करोड़ से सजेगा खेलों का नया ठिकाना,देखे विडीयो

 

बैडमिंटन-टेबल टेनिस समेत कई खेलों की मिलेगी सुविधा, डीएम ने समय से काम पूरा करने के दिए निर्देश

Kanpur । राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) चुन्नीगंज के विद्यार्थियों को अब खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने वाली हैं। कॉलेज परिसर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस समेत कई इंडोर खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

#kanpurमाध्यमिक शिक्षा विभाग की इस परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के निर्माण खंड कानपुर-01 की ओर से कराया जा रहा है। निर्माण छह मार्च 2026 को शुरू हुआ था और इसे एक जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। डीएम ने कार्यदायी संस्था को तय समयसीमा में निर्माण पूरा करने के साथ गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का पूरा ध्यान रखने को कहा।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्टेडियम के लिए चुनी गई भूमि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने देखा कि प्रस्तावित भवन के पीछे पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। डीएम ने कहा कि यदि पीछे की भूमि का चयन किया जाता तो सामने की जगह का इस्तेमाल भविष्य में अन्य जरूरी कार्यों के लिए किया जा सकता था।

इस पर उन्होंने आवास एवं विकास परिषद के संबंधित अधिकारियों से भूमि चयन के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। अधिकारियों को बताना होगा कि पीछे पर्याप्त जगह होने के बावजूद सामने की भूमि का चयन किन परिस्थितियों में किया गया।

डीएम ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच और कार्य की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। स्टेडियम बनने के बाद विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर में ही विभिन्न इंडोर खेलों के अभ्यास की सुविधा मिलेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...