Saturday, February 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग,...

Kanpur : उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, मचा हड़कंप

Kanpur।, कल्याणपुर  तड़के रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। बैंक के भीतर से उठती लपटें और काले धुएं ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। राहगीरों ने धुआं निकलता देख 112 नंबर पर तुरंत सूचना दी, जिसके बाद मौके पर कल्याणपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

दमकलकर्मियों ने पहले बैंक का शटर काटा और फिर खिड़की तोड़कर भीतर प्रवेश किया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के समय बैंक बंद था और कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। गनीमत रही कि समय पर आग की जानकारी मिल गई, जिससे बैंक का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और नकदी सुरक्षित रही।

बैंक शाखा प्रबंधक निहारिका सिंह चौहान और अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी प्रतीत होती है। बैंक प्रशासन और पुलिस की टीम अब आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन कर रही है।

इस घटना के बाद सुरक्षा और फायर सेफ्टी उपकरणों की स्थिति पर भी जांच शुरू हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय पर कार्रवाई न होती, तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। स्थानीय लोग और दमकलकर्मी अपनी तत्परता और साहस के लिए सराहे जा रहे हैं।
इस प्रकार, समय पर सतर्कता और तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...