दिल्ली नंबर की कार ने मारी टक्कर
ग्वालटोली पुलिस ने कार को किया जब्त
लेम्बोर्गिनी कार को देखने के लिए लगा मजमा
Kanpur ।वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार में दौड़ रही लेम्बोर्गिनी कार ने कई राहगीरों को टक्कर मार दी।हादसे के बाद राहगीरों में दहशत फैल गई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस कार को जब्त कर घायलों को उपचार के लिए भेजा।बताया जा रहा है कि वीआईपी रोड पर रविवार को अपेक्षाकृत सन्नाटा होने की वजह से लेम्बोर्गिनी कार की रफ्तार काफी तेज थी।

।इस दौरान कार चला रहा शख्स उसकी गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और झूला पार्क चौराहे के पास कई लोगों को टक्कर मार दी।हादसे में चार राहगीरों के घायल होने की जानकारी सामने आयी है।इसके अलावा कार चालक भी घायल हो गया।टक्कर की वजह से कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई।आरोप है कि कार चालक के बाउंसर्स ने राहगीरों से झड़प क।सूचना पर मौके पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने कार को जब्त कर थाने ले आयी।इस दौरान कार को देखने के लिए यहां पर काफी मजमा जुट गया।लोग लेम्बोर्गिनी कार की फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में कैद करते रहे।

वहीं, हादसे में घायल हुए शख्स के अनुसार, पावर हाउस चौराहे के पास यह हादसा हुआ, जिसमें उनका भाई और तीन अन्य लोग घायल हुए है, कार चला रहा युवक भी हादसे में घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि कार दिल्ली के तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा की है। कार लेकर कारोबारी का बेटा यहां पर आया हुआ था।


