Tuesday, February 10, 2026
HomeकानपुरKanpur : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवि की चतुर्दिक उन्नति के लिए...

Kanpur : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवि की चतुर्दिक उन्नति के लिए किया हवन

सीएसजेएमयू के 61 वां स्थापना दिवस के अवसर पर परिसर के विश्वेश्वर महादेव मंदिर में हुआ हवन
-दीन दयाल शोध केंद्र के आचार्यों द्वारा किया गया हवन

कानपुर । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर परिसर के विश्वेश्वर महादेव मंदिर में हवन का अयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की प्रेरणा और मार्गदर्शन में हुए इस आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। दीन दयाल शोध केंद्र, कर्मकांड के सहायक आचार्य डॉ श्रवण कुमार द्विवेदी व विभाग के छात्रों द्वारा हवन का आयोजन किया गया । जिसमें सभी लोगों ने हवन में आहुति दी और विश्वविद्यालय की उन्नति की कामना की ।

#kanpur

वैदिक मंत्रों से विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया । यह आयोजन विश्वविद्यालय की चतुर्दिक उन्नति के लिए किया गया ।इस मौके पर प्रति कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र, मीडिया प्रभारी डॉ.दिवाकर अवस्थी, सुरक्षा अधिकारी डॉ.अंकित त्रिवेदी, डॉ.मयूरी सिंह समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...