Kanpur। शांति नगर स्थित बिलबांग हाई स्कूल में 59वीं बिलबांग चेस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के अंडर-8, 11, 15 और 17 आयु वर्ग में कुल 78 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान पांच राउंड के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने रणनीति और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। समापन समारोह में सीनियर नेशनल ऑर्बिटर कुमारी प्रशंसा वर्मा, कमल खेमानी और विकास निषाद ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता की मुख्य ऑर्बिटर की जिम्मेदारी भी कुमारी प्रशंसा वर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता के सफल संचालन पर कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे::बालिका अंडर-11 वर्ग में शीलिंग हाउस स्कूल की मारिया गुप्ता प्रथम, बिलाबौंग हाई इंटरनेशनल स्कूल के सनवी ओमर द्वितीय और शीलिंग हाउस स्कूल की शानवी जैन तृतीय रहीं। अंडर-11 बालक वर्ग में सेंट मेरिज ऑथोZडॉक्स स्कूल के एम जिदान प्रथम, द चिंटल्स स्कूल के शिखर कटियार द्वितीय और सेंट मेरिज ऑथोZडॉक्स स्कूल के अमय दीक्षित तृतीय रहे।
अंडर-17 बालक वर्ग में डॉ. वीएसईएस श्यामनगर के प्रांजुल सिंह प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल के वैभव आनंद द्वितीय और डीपीएस के स्वास्तिक यादव तृतीय रहे। अंडर-15 वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर के आदव्कि माहेश्वरी प्रथम, डॉ. वीएसईसी के आयुष गुप्ता द्वितीय व एमएचएस एस कौशल तृतीय रहे।


