Thursday, July 23, 2026
HomeखेलKanpur : 25 जुलाई से ताकत की जंग, राज्य चैंपियनशिप का टिकट...

Kanpur : 25 जुलाई से ताकत की जंग, राज्य चैंपियनशिप का टिकट दांव पर

पहली बार स्क्वाट व प्लैंक फिटनेस स्पर्धा भी होगी, राज्य चैंपियनशिप के लिए होगा चयन

 

Kanpur।  शहर के पावरलिफ्टरों के लिए अपनी ताकत दिखाने का सुनहरा अवसर आ गया है। कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 25 और 26 जुलाई को सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी में मंडलीय पावरलिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस एवं फिटनेस चैंपियनशिप-2026 आयोजित होगी।
एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि प्रतियोगिता में यूथ, सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग के बालक, बालिका, महिला व पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। इस बार पहली बार फिटनेस चैंपियनशिप को भी शामिल किया गया है। इसके तहत स्क्वाट और प्लैंक स्पर्धाएं कराई जाएंगी, जिनमें खिलाड़ियों की ताकत और सहनशक्ति की परीक्षा होगी।

प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण और वजन 24 जुलाई को शाम चार से सात बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर होगा। प्रतिभागियों को जन्म प्रमाण पत्र अथवा हाईस्कूल अंकपत्र, स्कूल/कॉलेज का पहचान पत्र और एक पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाना होगा।
प्रतियोगिता के प्रत्येक भार वर्ग के विजेता 7 से 9 अगस्त तक बरेली में होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित होंगे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, पदक और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के नौ और महिला वर्ग के आठ भार वर्ग शामिल किए गए हैं। एसोसिएशन ने मंडल के सभी खिलाड़ियों से समय पर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है और अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इन नम्बरो पर 9336658975, 8400471836, 9580114100, 9389882076, 8546061104 संपर्क कर सकते है।

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...