Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से सीनियर महिला टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की खोज चयन मैच से की जा रही है। कमला क्लब और द स्पोर्ट्स हब में खेले गए दो दिवसीय 40-40 ओवर के चयन मैच में प्रदेश की 74 महिला क्रिकेटरों ने छह टीम से दावेदारी पेश की। चयन मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को महिला चयन समिति ने परखा।
मैच के प्रदर्शन के आधार पर ही कैंप के लिए 40 खिलाड़ियों का चयन कैंप के लिए किया जाएगा। जहां पर फिटनेस और स्किल कर महिला खिलाड़ी टीम का टिकट हासिल करेंगी।
बुधवार को कमला क्लब और द स्पोर्ट्स हब में खेले गए चयन मैच में कानपुर, लखनऊ, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, फतेहपुर, नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर समेत प्रदेश भर की महिला खिलाड़ियों के प्रदर्शन को चयन समिति की प्रियंका शैली, सीमा सिन्हा, क्षमता श्रीवास्तव, श्वेता सिंह व कश्मिरा जैन ने परखा।


