Thursday, October 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : अंगदान की महाशपथ, 51 लोगों ने लिया संकल्प

Kanpur : अंगदान की महाशपथ, 51 लोगों ने लिया संकल्प

अंगदान की शपथ लेकर रचा इतिहास, 51 लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

 

Kanpur । विश्व अंगदान दिवस पर गुरुवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एलटी-1 सभागार में 51 लोगों ने अंगदान की महाशपथ लेकर समाज को प्रेरक संदेश दिया। युग दधीचि देहदान संस्थान के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में पांच प्रमुख लोगों ने भी अंगदान का संकल्प लेकर शपथपत्र भरा।

देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव महाना, धर्मसंघ संयोजक शेष नारायण त्रिवेदी ‘पप्पू भैया’, उत्कर्ष अकादमी के निदेशक डॉ. प्रदीप दीक्षित, मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. मनीष सिंह और वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. युवराज गुलाटी ने अंगदान की घोषणा की। सभी संकल्पकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (NOTTO), नई दिल्ली की ओर से मौके पर ही अंगदान प्रमाणपत्र जारी कराने की व्यवस्था की गई। निर्धारित एप पर आधार नंबर समेत जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद प्रमाणपत्र तुरंत जेनरेट किए गए। आयोजन स्थल पर प्रिंटर की व्यवस्था होने से लोगों ने उत्साह के साथ प्रमाणपत्र प्राप्त किए।

इस मौके पर प्रकाश धवन, रवि तिवारी, मदन लाल भाटिया और प्रेमलता तिवारी मौजूद रहे। संचालन मनोज सेंगर ने किया। संस्था महासचिव माधवी सेंगर ने आभार जताया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...