Thursday, April 2, 2026
HomeखेलKanpur : एथलेटिक्स ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने आजमाई किस्मत, टीम का...

Kanpur : एथलेटिक्स ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने आजमाई किस्मत, टीम का ऐलान

Kanpur । 24वीं उत्तर प्रदेश जूनियर राज्य फेडेरशन मीट 8 से 9 अप्रैल को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगी। इसके लिए जिला एथलेटिक्स टीम के लिए गुरुवार को ट्रायल नौबस्ता स्थित फिजिकल डिफेंस एकेडमी मैदान पर हुए। ट्रायल में 40 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह चयन जीके गुप्ता, दिनेश भदौरिया और रमेश मिश्रा की देखरेख में हुई

#kanpur

चयनित खिलाड़ी:::बालक वर्ग 100मी. व 200मी. में कार्तिक अवस्थी, 800मी. में शान पंत, मानस प्रजापति, अभिषेक साहू, रिषी राज, डिस्कस थ्रो में उदित सैनी, 3000मी. दौड़ में कार्तिक कमल, अर्पित कुमार, अन्नू साहू और 1500मी. दौड़ में सूर्य प्रताप सिंह को चुना गया है।

बालिका वर्ग में 100मी. दौड़ और हाई जंप में संयुक्ता रेड्डी, 200मी., 400मी. में शिक्षा कुशवाहा, 800मी. व 1500मी. दौड़ में अंशिका, 200मी. और हाई जंप में सोनम यादव, 400मी. और 800मी. दौड़ में तनु सिंह का चयन किया गया। टीम की कमान उदित सैनी को सौपी गई, जबकि अक्षय त्रिवेदी को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...