Tuesday, August 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : दिव्यांग रोजगार मेले में 37 युवाओं को मिली नौकरी, 50...

Kanpur : दिव्यांग रोजगार मेले में 37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने चुनी स्वरोजगार की राह,देखे विडीयो

 

 

आईटीआई पांडुनगर में आयोजित मेले में 180 दिव्यांगों ने लिया भाग, डीएम ने किया निरीक्षण

Kanpur।  आत्मनिर्भरता की दिशा में दिव्यांग युवाओं को नई राह दिखाने के उद्देश्य से मंगलवार को पांडुनगर स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में विशेष दिव्यांग रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत आयोजित इस मेले में 180 दिव्यांग युवाओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न निजी कंपनियों ने साक्षात्कार के बाद 37 अभ्यर्थियों का चयन किया, जबकि 50 दिव्यांगों ने स्वरोजगार योजनाओं से जुड़ने के लिए पंजीकरण कराया।

#kanpur

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने मेले का निरीक्षण कर कंपनियों और विभागों के स्टॉलों का जायजा लिया। उन्होंने दिव्यांग युवाओं से बातचीत कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।

मेले में शैडो फैक्स टेक्नोलॉजी, डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन, जोमैटो, वर्क सेतु समेत कई कंपनियों ने चयन प्रक्रिया पूरी की। वहीं जिला उद्योग केंद्र ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत 32 तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने 18 लाभार्थियों का स्वरोजगार योजनाओं के लिए पंजीकरण किया। साथ ही डॉ. बी.एस. कुशवाहा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया।

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीन से 10 अगस्त तक विशेष दिव्यांग रोजगार एवं स्वरोजगार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप विश्वसनीय संस्थानों में रोजगार और निर्धारित न्यूनतम मानदेय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने 18 से 40 वर्ष के इच्छुक दिव्यांग युवाओं से अभियान का लाभ उठाने की अपील की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...