मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: सीएसजेएमयू की शूटिंग एयर राइफल व पिस्टल प्रतियोगिता में 34 निशानेबाजों ने लगाया निशाना
खेल

Kanpur: सीएसजेएमयू की शूटिंग एयर राइफल व पिस्टल प्रतियोगिता में 34 निशानेबाजों ने लगाया निशाना

Parpanch Newsअपडेट: November 18, 2024

Kanpur: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की शूटिंग एयर राइफल व पिस्टल 10मी., 25मी., 50मी. वर्ग में टीम के चयन के लिए अंतर महाविद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन इटावा में हुआ था। जिसमें विश्वविद्यालय कानपुर से मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों ने 34 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। जिसमें से 19 पुरुष व 15 महिला निशानेबाज ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के परिणाम है–
10 मीटर एयर राइफल पुरुष स्पर्धा में सिद्धार्थ महाविद्यालय इटावा के सुमित कुशवाहा ने स्वर्ण, नवोदित सिंह ने रजत, विकास सिंह ने कांस्य पदक जीता।

10 मीटर एयर राइफल महिला स्पर्धा में सीएसजेएमयू कानपुर की अंशिका ने स्वर्ण, राज बहादुर डिग्री कॉलेज इटावा की आकाशी रामवती ने रजत और सुघर सिंह महाविद्यालय इटावा की रितु चौधरी ने कांस्य पदक जीता।
10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में सीएसजेएमयू कानपुर के प्रतीक ने स्वर्ण पदक, डीएन डिग्री पीजी कॉलेज फतेहगढ़ के अक्षय द्विवेदी और सीएसजेएमयू कानपुर के अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से रजत पदक, सीएसजेएमयू कानपुर के मोहित यादव और प्रथम सिंह ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।

10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में डीएन पीजी डिग्री कॉलेज फतेहगढ़ की पलक द्विवेदी ने स्वर्ण पदक, पं. सहदेव प्रसाद लॉ कॉलेज कानपुर की अलतशा ने रजत पदक और सीएसजेएमयू कानपुर की शिवांशी सिंह ने कांस्य पदक जीता। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कानपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. प्रभाकर पांडे, मुख्य चयनकत्र्ता डॉ. आशीष कटियार ने विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के बाद विश्वविद्यालय की टीम का चयन 15 दिवसीय कोचिंग कैंप लगाकर खिलाड़ियों को अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में खेली जाएगी। अंतिम टीम का चयन 15 दिवसीय कोचिंग कैंप के बाद किया जाएगा। कोचिंग कैंप कोच चंद्रमोहन तिवारी की देखरेख में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *