Monday, September 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : मूलगंज में 3 कुंतल अवैध पटाखों का जखीरा बरामद

Kanpur : मूलगंज में 3 कुंतल अवैध पटाखों का जखीरा बरामद

रोटी वाली गली के गोदाम में पुलिस का छापा, मालिक वारिश के खिलाफ कार्रवाई शुरू

Kanpur । शहर में अवैध आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच मूलगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने रोटी वाली गली स्थित एक गोदाम में छापा मारकर करीब तीन कुंतल (300 किलोग्राम) अवैध पटाखे बरामद किए। घनी आबादी के बीच भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोटी वाली गली में वारिश नाम का व्यक्ति बिना लाइसेंस और निर्धारित सुरक्षा मानकों के भारी मात्रा में पटाखे जमा किए हुए है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान गोदाम में पटाखों का बड़ा जखीरा मिला। पुलिस ने तत्काल पटाखों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

जिस स्थान पर पटाखों का भंडारण किया गया था, वह इलाका संकरी गलियों और घनी आबादी वाला है। ऐसे में बड़ी मात्रा में विस्फोटक प्रकृति की आतिशबाजी का अवैध तरीके से भंडारण आसपास रहने वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकता था। पुलिस की कार्रवाई से संभावित हादसे का खतरा भी टल गया।

मूलगंज पुलिस ने बरामद पटाखों को जब्त कर लिया है। आरोपी वारिश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां खपाने की तैयारी थी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...