Sunday, October 4, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क में 24 हजार दर्शक देखेंगे यूपी टी-20 लीग

Kanpur : ग्रीनपार्क में 24 हजार दर्शक देखेंगे यूपी टी-20 लीग

Kanpur । यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन लखनऊ में 14 अगस्त से शुरू हो चुका है। 26 अगस्त को पहला चरण खत्म होने के बाद यह लीग 28 अगस्त से कानपुर आएगी। जहां छह सितम्बर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में शेष 12 मैच खेले जायेंगे। जिसमें फाइनल सहित सभी नॉक आउट मुकाबले शामिल हैं।

इन सभी मुकाबलों के लिए ग्रीन पार्क में इस बार पीडब्ल्यूडी द्वारा 24 हजार दस दर्शक क्षमता निर्धारित की गयी है। सोमवार को यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने ग्रीन पार्क स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद यहां की सभी तैयारियों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

यूपीसीए सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता और कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला के साथ स्टेडियम का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद डा. कपूर ने बताया कि हमने यहां ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए नई पाइप लाइन डाली थी। जिसका परीक्षण सोमवार को शहर में हुई भारी बारिश के बावजूद मैदान में पानी नहीं भरने से सफल रहा। इसके अलावा सी गैलरी में भी टूटफूट को सही कराया जिसका परिणाम पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट में देखने को भी मिला है। इस गैलरी में बालकनी में 1500 और स्टाल में 4900 दर्शक बैठकर मैच देख सकेंगे।

डा. कपूर ने बताया कि ग्रीन पार्क की 30101 की कुल दर्शक क्षमता में पीडब्ल्यूडी द्वारा इस बार 24010 दर्शकों की मैच में बैठने की अनुमति दी गयी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां होने वाले 12 मैचों में दर्शकों को भरपूर आनंद मिलेगा। ग्रीन पार्क की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि ग्राउंड व पिच का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।

दर्शक दीर्घाओं में टूटी कुर्सियों को बदलने का काम भी शुरू हो चुका है। पवेलियन में लगी टीन शेड में जो भी खराब हैं उन्हें बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन में यहां की टिकट दर को भी जारी कर दिया जायेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां 100 रूपये से लेकर 500 रुपये तक की टिकट रखी जायेंगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...