Saturday, February 14, 2026
HomeखेलKanpur : जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के ट्रायल में पहले दिन 230...

Kanpur : जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के ट्रायल में पहले दिन 230 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Kanpur । केसीए के तत्वावधान में जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से 13वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल शुक्रवार को प्रारंभ हुए। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर पहले दिन 230 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया।
#kanpur
9 से 11 मई तक चलने वाले इस ट्रायल में पहले दिन सुबह छह बजे मैदान पर पहुंच चुके थे। इसमें 135 खिलाड़ी कानपुर नगर और 95 खिलाड़ी अन्य 22 जिलों लखनऊ, फतेहपुर, अलीगढ़, उन्नाव, पीलीभीत, चित्रकूट, कर्वी, बांदा, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर से आए थे। यह जानकारी आयोजन मंत्री अमित मिश्रा ने दी।
#kanpur
उन्होंने बताया कि ठीक सुबह 6:30 बजे से ट्रायल प्रारंभ हुए। इसमें खिलाड़ियों ने नेट्स पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग की अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन चयनकत्र्ताओं विकास यादव, इंदरपाल सिंह, राकेश तिवारी, केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह, पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू के सामने किया।
इसमें कुछ खिलाड़ियों को चयनकत्र्ताओं ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के टिप्स भी दिए। पहले दिन ट्रायल दोपहर 1:30 बजे तक चला। 10 और 11 मई को भी खिलाड़ियों को सुबह छह बजे मैदान पर रिपोर्टिंग करनी है। 13 मई को ट्रायल का परिणाम जेएनटी की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...