Saturday, August 8, 2026
HomeकानपुरKanpur : दो कारों से 200 किलो गांजा बरामद, उड़ीसा से चित्रकूट...

Kanpur : दो कारों से 200 किलो गांजा बरामद, उड़ीसा से चित्रकूट जा रही खेप पकड़ी

क्राइम ब्रांच और बिधनू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार; मास्टरमाइंड की तलाश तेज

Kanpur। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए ‘ऑपरेशन व्हाइट पाउडर’ के तहत दो कारों से 200 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। क्राइम ब्रांच और बिधनू थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि इस नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप दो अलग-अलग कारों में पार्सल के रूप में चित्रकूट भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर बिधनू और सेन थाना क्षेत्र की सीमा पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्ध कारों को रोका गया। तलाशी में 200 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ और मौके से रोहित व शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजे की खेप उड़ीसा से लाई गई थी और इसे चित्रकूट व आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर खपाने की तैयारी थी। पुलिस को सर्विलांस के जरिए तस्करों के बीच हुई बातचीत और अहम ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली हैं, जिन्हें जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर पूरे सप्लाई नेटवर्क और इसके मास्टरमाइंड तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...