Friday, April 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : कानपुर में 2 हॉस्पिटल सील, 6 को नोटिस: अवैध अस्पतालों...

Kanpur : कानपुर में 2 हॉस्पिटल सील, 6 को नोटिस: अवैध अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई,

संचालक भागे
Kanpur । कल्याणपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 2 हॉस्पिटल को पूरी तरह सील कर दिया गया। वहीं, कई हॉस्पिटल संचालक ताला लगाकर मौके से भाग निकले। 6 हॉस्पिटल की ओटी सील की गई और नोटिस थमाया गया। ताला लगाकर भागने वाले हॉस्पिटल की सूचना थाने में दी गई, जिन पर अब थाना स्तर से कार्रवाई होगी।
कल्याणपुर में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रमित रस्तोगी ने शुक्रवार को फिर से अवैध हॉस्पिटल पर छापेमारी की। इस दौरान स्टार थ्री हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के चलते मिला। जिसके बाद हॉस्पिटल की ओटी सील करते हुए हॉस्पिटल के मुख्य द्वार को भी सील कर दिया गया।
तीन दिन में हॉस्पिटल को पूरी तरह खाली करने के निर्देश दिए गए। कानपुर हेल्थ हॉस्पिटल भी बिना पंजीकरण के चलते मिला जिसके बाद उसे भी पूरी तरह सील कर दिया गया। और तीन दिन का समय देते हुए हॉस्पिटल को खाली करने के निर्देश दिए गए।
कल्याणपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम को आता देख कल्याणपुर के तीन हॉस्पिटल संचालक हॉस्पिटल छोड़कर भाग निकले। इनमें सबसे पहले बारासिरोही में बने गांधी हॉस्पिटल संचालक टीम को देखते ही मौके से ताला लगाकर भाग निकला।
इसके बाद इसकी सूचना थाने में दी गई। वहीं, मान्या हॉस्पिटल भी ताला लगाकर भाग निकले। संवारिया हॉस्पिटल, भी ताला लगाकर भाग निकले जिसके बाद सभी की सूचना थाने पर देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!