Thursday, July 9, 2026
HomeखेलKanpur : जोनल कराटे प्रतियोगिता में 195 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेताओं...

Kanpur : जोनल कराटे प्रतियोगिता में 195 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेताओं ने जीते स्वर्ण

Kanpur। जोनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कृष्णापुरम स्थित सेंट मैरी आर्थोडाक्स स्कूल में हुआ। इसमें 18 स्कूलों से 195 खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 बालक और बालिका वर्ग की स्पर्धा में दम दिखाया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्णिम छाप छोड़ी।

अंडर-14 बालिका वर्ग में आद्या ने मुक्तिका, पाविका, आस्था, माही, आद्रिका, रिद्धि ने विभिन्न वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में श्रीनिका, पावनी, अनिका, अवंतिका, तनिषा, काव्या, हुमैरा, अलंकृता, आराध्या और अंडर-19 वर्ग में आराध्या, रीना, अनाया, कृतिका, आयशा, नमरा, शांभवी, अविका, वान और जयंतिका ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

अंडर-14 बालक वर्ग में श्रेयांश, गुरजीत, आरव, हर्ष, अथर्व, रुद्रांश, ओम वर्मा, विराट सिंह, शुभ तथा अंडर-17 वर्ग में रिषित, आर्यन, अंश, अनमोल, दिव्यांशु, धनजंय, मो. सुल्तान, अक्षत, युवराज, एकांश, रचित, एकांश ने विभिन्न भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। अंडर-19 बालक वर्ग में इशान, श्रेष्ठा, संकल्प, सरवन, अंकुर, आयुष, मयंक अग्रवाल ने स्वर्णिम छाप छोड़ी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...