Wednesday, May 13, 2026
HomeखेलKanpur : जेएनटी ट्रायल से 180 खिलाड़ी चयनित, कैंप कल से

Kanpur : जेएनटी ट्रायल से 180 खिलाड़ी चयनित, कैंप कल से

Kanpur । केसीए के तत्वाव्धान में जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिग्मा ग्रिपलॉक ट्रॉफी के लिए खेली जाने वाली 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट के पिछले दिनों हुए तीन दिवसीय ट्रायल के पश्चात कुल 180 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों का कैम्प 14 से 16 मई तक कानपुर साउथ मैदान में सुबह 6 बजे से लगेगा।

कैम्प से गैरहाजिर रहने वाले खिलाड़ियों के नामों पर विचार नहीं किया जायेगा। इसके अलावा मेडिकल प्रक्रिया से भी खिलाड़ियों को गुजरना पड़ेगा। कैम्प से ही टीमों का गठन किया जायेगा। यह कैम्प पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू और विकास यादव द्वारा आयोजित किया जायेगा।

संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने जानकारी दी कि ट्रायल से चयनित 180 खिलाड़ियों में सर्वाधिक 91 कानपुर से हैं जबकि लखनऊ से 36, उन्नाव से 11, वाराणसी से आठ, अलीगढ़ से 5, गोरखपुर से चार, सुल्तानपुर व महोबा के 3-3, मिर्जापुर, देवरिया, रायबरेली, उरई, नई दिल्ली, बांदा, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, औरैया, अंबेडकनगर, आनापार, बस्ती, एटा, झांसी, नौतनवा, मौदहा के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!