Sunday, March 22, 2026
HomeखेलKanpur: विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय यूपी टीम घोषित, गाजियाबाद...

Kanpur: विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय यूपी टीम घोषित, गाजियाबाद के पांच तो कानपुर-लखनऊ-इलाहाबाद का एक-एक खिलाड़ी शामिल

Kanpur: बीसीसीआई की अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने अपनी 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम में पांच नेट गेंदबाज अतिरिक्त शामिल किये गये हैं।

ग्वालियर में 6 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले के लिए आज उत्तर प्रदेश की टीम रवाना भी हो गयी है। चयनित टीम में कानपुर से एकमात्र आयुष पाण्डेय का चयन हुआ है, जो निशा इंडोर क्रिकेट एकेडमी में कोच राहुल गुप्ता से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आयुष विकेटकीपर बल्लेबाज है। वहीं दूसरा खिलाड़ी आदित्य सिंह नेट गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया है। यह खिलाड़ी लेस्ट आर्म स्पिनर है जो सप्रू क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।

कानपुर के आयुष पाण्डेय ने बनायी यूपी टीम में जगह।

उत्तर प्रदेश टीम में पश्चिमी यूपी का वर्चस्व दिखा। गाजियाबाद के सबसे अधिक पांच, गौतम बुद्ध नगर नोएडा, सहारनपुर, मेरठ के दो-दो, मुरादाबाद, आगरा, आजमगढ़, बुलंदशहर, लखनऊ, इलाहाबाद के एक-एक खिलाड़ियों को मौका मिला है।

यूपी अंडर-16 टीम

आलोक रतन (आगरा), अविरल सक्सेना, शांतनु सिंह, रितिक सिंह, स्लोक दिनेश शर्मा, सिद्धांत पुनेठा (सभी गाजियाबाद), युवराज सिंह तोमर, सार्थक चेची (दोनों गौतमबुद्ध नगर), आर्यन त्यागी, अर्नव सोम (दोनों मेरठ), मो. अनस, वंश चौधरी (दोनों सहारनपुर), कुशल यादव (मुरादाबाद), आयुष पाण्डेय (कानपुर), आदित्य यादव (आजमगढ़), सौरभ शर्मा (बुलंदशहर), राजवीर सिंह (लखनऊ), सानिध्य श्रीवास्तव (इलाहाबाद)।

नेट बॉलरः मो. अर्शमान (फिरोजाबाद), विधान गंगवार (बरेली), मोनू कुमार (मेरठ), आदित्य सिंह (कानपुर), आर्यन उमराव (फतेहपुर)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...