Wednesday, April 22, 2026
HomeखेलKanpur : केवीएस अंडर-17 बालिका क्रिकेट ट्रायल में 18 छात्राओं ने दिखाई...

Kanpur : केवीएस अंडर-17 बालिका क्रिकेट ट्रायल में 18 छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में हुआ चयन, राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी लखनऊ संभाग का प्रतिनिधित्व

Kanpur । 55वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) लखनऊ संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम के चयन ट्रायल हुए। इसके लिए कैंट स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में 18 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए केसीए के अधिकृत विशेषज्ञ के रूप में पीएस नेगी और पर्यवेक्षक के रूप में मनोज कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

#kanpur

आयोजन को सफल बनाने में टीजीटी (शारीरिक व स्वास्थ्य शिक्षा) दीपक कुमार व मंगेश कुमार पाल का विशेष योगदान रहा, उनके मार्गदर्शन में चयन प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 55वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन खेलकूद प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रिंसिपल सोम पाल ने सभी चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!