श्री श्याम जी सखा मण्डल (के द्वारा 34वां विशाल रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
Kanpur।श्री श्याम जी सखा मण्डल (पंजी.)के द्वारा 34वां विशाल रक्तदान शिविर दिआई. एम. ए. ब्लड सेंटर में आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी सलिल विशनोई और विधायक अमिताभ बाजपेई के द्वारा श्री श्याम प्रभु के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया, तत्पश्चात रक्तदान पंजीकरण की प्रकिया प्रारम्भ की गयी।

प्रथम पंक्ति मे श्री पंकज गर्ग, शिल्पी शर्फ, शिव कश्यब द्वारा जरुरतमंद लोगो के लिए रक्तदान किया गया एवं कानपुर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओ ने भी रक्तदान शिविर में अपनी सहभागिता दिखाई। रक्तदान शिविर में पुरुषो के साथ महिलाओ ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, कई परिवार रक्तदान शिविर में ऐसे शामिल हुए जिनके पूरे परिवार ने रक्तदान किया।

मण्डल के प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 165 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में शुभम अग्रवाल,नयन अग्रवाल, निखिल रूहिया,कुशल लाठ जतिन बाजोरिया,राम पांडे,ज्ञानेन्द्र विश्नोई राहुल अग्रवाल,अभिषेक अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल,पवन अग्रवाल,प्रवीण राज अग्रवाल आदि मण्डल के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।


