Tuesday, March 24, 2026
HomeकानपुरKanpur : गंगा बैराज और आजाद नगर में 16 बीघा अवैध कॉलोनी...

Kanpur : गंगा बैराज और आजाद नगर में 16 बीघा अवैध कॉलोनी ध्वस्त

Kanpur  कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृति वाले कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बीघा क्षेत्र में चल रही अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उपाध्यक्ष मदन सिंह गब्र्याल के निर्देशन में प्रवर्तन दल (जोन-1बी) ने भारी पुलिस बल के साथ यह कार्यवाही की।

विशेष कार्याधिकारी एवं उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्राम ख्यौरा कटरी में गंगा बैराज से मंधना मोड़ की ओर लगभग 7.5 बीघा और ग्राम ज्यौरा आजाद नगर में गंगा बैराज से सिंहपुर रोड पर 8.5 बीघा में अवैध प्लाटिंग को निशाना बनाया गया। तीन जेसीबी मशीनों की मदद से इन भूखंडों पर बनी सड़कों, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे और निर्माणाधीन भवनों को ज़मींदोज़ किया गया।

केडीए अधिकारियों के अनुसार, इन भूखंडों का तलपट मानचित्र स्वीकृत नहीं था और कोई विकास अनुमति नहीं ली गई थी। कार्यवाही के दौरान थाना-बिठूर का पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्राधिकरण ने संकेत दिए हैं कि नवाबगंज, कल्याणपुर और बिठूर में भी लगभग 8 बीघा अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं, जिन पर जल्द ही ध्वस्तीकरण किया जाएगा।

विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने आम लोगों से आगाह करते हुए कहा, “प्राधिकरण क्षेत्र में कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले केडीए कार्यालय से ले-आउट की जानकारी अवश्य लें। बिना मानचित्र स्वीकृति निर्माण से आर्थिक और मानसिक नुकसान हो सकता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...