Monday, August 3, 2026
HomeकानपुरKanpur : सर्वाइकल कैंसर से बचाव को 12,854 किशोरियों को लगा एचपीवी...

Kanpur : सर्वाइकल कैंसर से बचाव को 12,854 किशोरियों को लगा एचपीवी टीका

सरकारी केंद्रों पर निःशुल्क टीकाकरण, 14–15 वर्ष की पात्र बालिकाओं से आगे आने की अपील

Kanpur । सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। जनपद में अब तक 12,854 किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने 14 से 15 वर्ष की पात्र बालिकाओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम या अफवाह में आए बिना समय पर टीकाकरण कराएं। देशभर में भी सरकार एचपीवी टीकाकरण अभियान के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम पर विशेष जोर दे रही है।

#kanpur

निजी अस्पतालों में हजारों रुपये की कीमत वाली यह वैक्सीन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बुधवार और शनिवार को टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाते हैं, जबकि अधिक से अधिक किशोरियों तक पहुंच बनाने के लिए रविवार को विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं।

पात्र बालिकाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ड्यू लिस्ट तैयार की है। इसके आधार पर घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को टीकाकरण की जानकारी दी जा रही है और उन्हें केंद्रों पर बुलाकर वैक्सीन लगाई जा रही है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस.पी. यादव ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षित और प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र किशोरियां निर्धारित सत्रों में पहुंचकर निःशुल्क टीका अवश्य लगवाएं, ताकि कोई भी बालिका इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...