Wednesday, September 16, 2026
HomeखेलKanpur : सब-जूनियर बैडमिंटन टीम में 12 खिलाड़ियों का चयन

Kanpur : सब-जूनियर बैडमिंटन टीम में 12 खिलाड़ियों का चयन

Kanpur । गाजियाबाद में 7 से 9 सितंबर सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। इसके लिए कानपुर मंडल की बालक और बालिका टीम का चयन गुरुवार को ट्रायल के आधार पर ग्रीनपार्क स्टेडियम ​स्थित बैडमिंटन हॉल में हुआ। इसमें 70 से अ​धिक​खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ​खिलाड़ियाें के प्रदर्शन के आधार पर गाजियाबाद में होने वाली प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया। यह चयन बैडमिंटन कोच रमेश यादव की देखरेख में हुआ।

चयनित टीमें:::बालक टीम में पार्थ जौहरी, शौर्य सिंह, सार्थक पांडेय, हम्माद खान, अर्थव श्रीवास्तव और विराज उपाध्याय को शामिल किया गया है। वहीं बालिका टीम में प्रिषा तिवारी, चैतन्या, काव्या, रितिका, गार्गी चौहान और प्रिया गुप्ता को जगह मिली है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...