Sunday, March 29, 2026
HomeखेलKanpur : जेके मैक्स और गोल्डी इलेवन में होगी खिताबी जंग

Kanpur : जेके मैक्स और गोल्डी इलेवन में होगी खिताबी जंग

चैलेंजर ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में रिमझिम इलेवन 18 रन से हारा

Kanpur । उत्तर प्रदेश वेटरंस क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जेके मैक्स इलेवन ने रिमझिम इलेवन को 18 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनायी। जहां उसका सामना अब गोल्डी इलेवन के साथ होगा।
टीएसएच में खेले गये इस मुकाबले में जेके मैक्स इलेवन ने राकेश मिश्रा के 52, मो. शरीफ के 55 और आकाश कुमार के 24 रनों की मदद से 20 ओवर में 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

रिमझिम इलेवन से आयुष पाठक ने तीन और जुगल शर्मा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिमझिम इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 178 रन ही बना सकी। टीम से जावेद शमीम ने 74, कुलविंदर बग्गा ने 56 रन बनाए। जेके मैक्स से नीरज शुक्ला ने चार, सैफ और हसीन अहमद ने दो-दो विकेट लिए। नीरज को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आईएम रोहतगी, राहुल सप्रू और उत्तम केसरवानी द्वारा दिया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...