Kanpur । उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी देबूजीत सिंह यादव ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के वार्षिक राष्ट्रीय रेफरी फिटनेस टेस्ट में फीफा कैटेगरी-1 फिटनेस टाइमिंग सफलतापूर्वक पास कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ग्वालियर स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में आयोजित इस टेस्ट में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सभी फिटनेस मापदंड पूरे किए।
उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए इसे प्रदेश के रेफरियों के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं जिला फुटबॉल संघ के अजीत सिंह, मनोज चतुर्वेदी, अमित नारंग, आसिफ इकबाल, बलविंदर सिंह, डेंजेल डिक्रूज, शरद जायसवाल और शैलेन्द्र रावत ने भी देबूजीत को शुभकामनाएं दीं।


