Saturday, February 7, 2026
HomeखेलDhaka : बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम को मैच के दौरान पड़ा...

Dhaka : बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम को मैच के दौरान पड़ा दिल का दौरा

Dhaka। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को यहां ढाका प्रीमियर लीग क्रिकेट के दौरान ही दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ति कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना पहली पारी के दौरान टॉस के तत्काल बाद की हुई है।

तमीम यहां ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खेल रहे थे। तभी मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच में उनके सीने में दर्द शुरु हो गया। शुरुआत में उन्हें हेलीकॉप्टर से ढाका ले जाने की व्यवस्था की गई थी पर रास्ते में दर्द बढ़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए फजीलतुन्नेस अस्पताल ले जाया गया था।

वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मेडीकल हेड डॉ. देबाशीष चौधरी ने कहा, स्थानीय अस्पताल में उनकी शुरुआती जांच की गई, जहां दिल में हल्की समस्या होने की आशंका जतायी गयी।

इसके बाद उन्हें ढाका ले जाने का प्रयास हुआ पर हेलीपैड के रास्ते में ही उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और इसी कारण उन्हें वापस ले जाना पड़ा। बाद में मेडिकल रिपोर्ट में पता चला कि उन्हें दिल का बड़ा दौरा पड़ा था। देबाशीष ने कहा, यह हम सभी के लिए कठिन समय है। वह फिलहाल निगरानी में है और उम्मीद है कि शीघ्र ही स्वस्थ हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...