Delhi ।ओप्पो इंडिया ने भारत में ओप्पो के14एक्स 5जी के लॉन्च के साथ अपनी के-सीरीज़ की मजबूत विरासत को आगे बढ़ाया। यह स्मार्टफोन पॉवर, परफॉर्मेंस और स्मूथनेस के लिए डिज़ाईन किया गया है। यह ओप्पो के पूरा दिन बेफिक्र उपयोग के वादे के साथ आता है। विद्यार्थियों, नौकरी की शुरुआत करने वालों, गेमर्स और किफायत पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए बनाया गया ओप्पो के14एक्स 5जी भारी उपयोग के साथ भी लंबे समय तक चलता है।
यह रियल-टाईम मल्टीटास्किंग के साथ यूज़र्स को पूरा दिन केंद्रित और कनेक्टेड रहने में समर्थ बनाता है।गोल्डी पटनायक, हेड ऑफ कम्युनिकेशंस, ओप्पो इंडिया ने कहा ओप्पो के सीरीज़ भारत में लाखों ग्राहकों को बहुत पसंद आई है। यह किफायती मूल्य में लगातार विश्वसनीय परफॉर्मेंस, लंबे समय तक पॉवर और स्मूथ दैनिक अनुभव प्रदान करती है।


