Wednesday, January 14, 2026
HomeखेलCuttack : रोहित ने अपनी शतकीय पारी के साथ ही बनाये कई...

Cuttack : रोहित ने अपनी शतकीय पारी के साथ ही बनाये कई रिकार्ड, सचिन का एक रिकार्ड तोड़ा

Cuttack। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय में शतकीय पारी खेलकर अपने आलोचकों को जवाब देने के साथ ही कई रिकार्ड भी तोड़ दिये। रोहित ने इसी के साथ ही 30 साल की उम्र के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
रोहित के करियर का ये 32वां एकदिवसीय शतक था। रोहित ने 90 बॉल पर 12 चौके और 7 छक्के की मदद से 119 रन बनाये। इस दौरान वो भारत की ओर से 30 साल की उम्र के बाद सबसे ज्यादा एकदिवसीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ जमाया गया रोहित का शतक 30 की उम्र के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 36वां शतक था। इसी के साथ 37 साल रोहित 30 साल की उम्र के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने का भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।

सचिन ने 30वें जन्मदिन के बाद 35 शतक लगाए थे। ऐसे में 30 साल की उम्र के बाद सबसे ज्यादा एकदिवसीय शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अब रोहित के नाम हो गया है. उन्होंने 30 साल की उम्र के बाद एकदिवसीय में 22 शतक शतक लगाये हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 21-21 शतक लगाने वाले श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और तिलकरत्ने दिलशान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...