Kanpur । एचबीटीयू की ओर से आगाज-2026 स्टेट लेवन इंटर टेक्निकल यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एचबीटीयू कानपुर और झांसी के बीच मंगलवार को खेला। इसमें एचबीटीयू कानपुर ने झांसी को 30 रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
एचबीटीयू कानपुर मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में एचबीटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में 89 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम सक्सेना ने 20 रन, मंजेश ने 18 रन, आलोक यादव ने 12 रन बनाए, तो गेंदबाजी में झांसी की ओर से रविकेश, अर्पित, आलोक गुप्ता ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी की टीम एचबीटीयू की घातक गेंदबाजी के आगे 12 ओवर में 59 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
टीम की ओर से रजत ने सर्वाधिक 18 और अभिनव ने 16 रन बनाए, तो गेंदबाजी में एचबीटीयू कानपुर की ओर से मंजेश कुमार ने छह विकेट, शिवम सक्सेना ने दो विकेट, ध्रुव और शुभम पाल ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
प्लेयर ऑफ द मैच एचबीटीयू कानपुर के मंजेश कुमार को चुना गया, तो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट झांसी के रविकेश चौरसिया को चुना गया। श्रेष्ठ बल्लेबाज गोरखपुर के दिव्यांश यादव को दिया गया, जबकि श्रेष्ठ गेंदबाज झांसी के अभिनव भारद्वाज को चुना गया और श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक झांसी के अभि यादव को चुना गया।


