Tuesday, August 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : राखी बांधकर छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, वेस्ट से...

Kanpur : राखी बांधकर छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश, वेस्ट से बनाई राखियां

जैन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने नगर निगम में मनाया रक्षाबंधन, री-यूज का दिया संदेश

Kanpur । रक्षाबंधन पर मंगलवार को नगर निगम में स्वच्छता का अनूठा संदेश गूंजा। जैन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त समेत अधिकारियों और कर्मचारियों को तिलक लगाकर राखी बांधी। खास बात यह रही कि छात्राओं ने ये राखियां बाजार से नहीं खरीदी थीं, बल्कि वेस्ट सामग्री का दोबारा इस्तेमाल कर खुद तैयार की थीं।

स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय में आयोजित ‘बंधन स्वच्छता’ कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी बनाई राखियां नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, अपर नगर आयुक्त द्वितीय जगदीश यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह गौर, डिपो इंचार्ज रफजुल रहमान समेत पार्षदों और कर्मचारियों की कलाई पर बांधीं। राखियों के जरिए छात्राओं ने संदेश दिया कि अनुपयोगी वस्तुओं को कचरा समझकर फेंकने के बजाय उनका रचनात्मक इस्तेमाल किया जा सकता है।

नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कहा कि रक्षाबंधन को इस बार स्वच्छता से जोड़कर मनाया जा रहा है। वेस्ट सामग्री से बनी राखियां लोगों को री-यूज और रीसाइकिल का महत्व समझाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन की समस्या से निपटने में अनुपयोगी सामग्री का दोबारा इस्तेमाल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।नगर निगम की ओर से 24 से 29 अगस्त तक ‘बंधन स्वच्छता’ अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं और उपस्थित लोगों को स्वल्पाहार भी कराया गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...