Tuesday, October 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशAyodhya : अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के चुनाव संपन्न

Ayodhya : अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के चुनाव संपन्न

राधेश्याम शर्मा अध्यक्ष एवं पंडित कृपा निधान तिवारी राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त
कानपुर के शेष नारायण त्रिवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित

Ayodhya। 5अक्तूबर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के संस्थापक: संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी की अध्यक्षता में नंदीग्राम ,भरत कुंड, अयोध्या में संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति की पुनर्गठन बैठक हुई जिसमें विभिन्न ब्राह्मण संस्थाओं और राज्यों से आए 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

संस्थापक संरक्षक पं कृपा निधान तिवारी (अयोध्या) संरक्षक मंडल में , डॉ आर डी पांडे अयोध्या, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट शिव प्रकाश मिश्र सेनानी (लखनऊ), चाणक्य धारा के संपादक राष्ट्रपति पुरस्कृत डॉ राम तेज पांडे (अयोध्या) , ब्राह्मण पेशवा राधेश्याम सिंह भृगुवंशी जमदग्नि (दिल्ली वाले),राष्ट्रीय अध्यक्ष, पत्रकार अयोध्या नाथ त्रिपाठी (दिल्ली) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,भृघुनंदन पांडे चतरा, झारखंड, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,पंडित शेष नारायण त्रिवेदी (कानपुर): राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,पं बसंत राय भट्ट (वाराणसी),राष्ट्रीय महामंत्री, पंडित दद्दन मिश्र (लखनऊ) :संयुक्त मंत्री , डॉ अर्जुन पांडे पूर्व प्राचार्य होम्योपैथी कालेज (धनबाद): राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, एडवोकेट आर के पांडे (प्रयागराज): राष्ट्रीय लेखा परीक्षक, प्रोफेसर डॉ आदित्य नारायण त्रिपाठी (अंबेडकर नगर),राष्ट्रीय प्रवक्ता इसके अलावा पांच कार्यकारी सदस्य भी चुने गए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय दिया गया कि 5 सूत्री मांगों को लेकर 13 अक्टूबर जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को भेजा जाएगा मांगे नहीं मानी गई तो संगठन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा उसके बाद भी प्रशासन नहीं जागेगा तो आगामी 24 अक्टूबर 2026 आचार्य चाणक्य के जन्मभूमि पाटलिपुत्र पटना बिहार से रथ यात्रा पूरे देश में होते हुए दिल्ली संसद भवन पहुंचकर घेराव किया जाएगा। यह जानकारी डॉ आदित्य नारायण त्रिपाठी राष्ट्रीय प्रवक्ता दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसला Kanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...